बक्सर: करहंसी गांव: ससुर को कट्टा से धमकाने वाले दामाद को बक्सर कोर्ट ने 2 साल की सजा और ₹1000 जुर्माना सुनाया
Buxar, Buxar | May 30, 2025 पत्नी से विवाद के बाद ससुराल पहुंच दामाद को हथियार के सहारे ससुर पर दबाव बनाना महंगा पड़ गया. दामाद ने ससुर को कट्टा दिखाकर धमकाया था. इस मामले में बक्सर कोर्ट ने दामाद को 2 वर्ष की सश्रम कारावास और एक हजार रूपया जुर्माना लगाया है. बक्सर न्यायालय बक्सर में फैसला न्यायिक दंडाधिकारी 11 गौरव कुमार सिंह की अदालत ने सुनाया है.