रफीगंज: रफीगंज में गैस की किल्लत नहीं, भाजपा नेता ने उपभोक्ताओं को किया जागरूक
क्षेत्र में गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच भाजपा नेता सुबोध सिंह ने उपभोक्ताओं को जागरूक करते हुए स्पष्ट किया कि रफीगंज में घरेलू गैस की कोई किल्लत नहीं है। उन्होंने बुधवार संध्या 6 बजे कहा कि कुछ लोग अनावश्यक रूप से गैस की कमी की बात फैलाकर भ्रम पैदा कर रहे हैं, जबकि हकीकत में गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है।