लालगंज: सोठिया निवासी अचलेंद्र मौर्य ने नौकरी छोड़कर गांव में डेयरी उद्योग स्थापित किया, 52 केंद्रों से 8000 लीटर दूध संग्रह
विन्ध्य के आदिवासी बाहुल्य और कभी नक्सल गतिविधियों से प्रभावित हो रहे लालगंज क्षेत्र की पहचान अब डेयरी उद्योग के जरिए बन रही है। क्षेत्र के सोठिया गांव निवासी अचलेंद्र मौर्य ने शनिवार दोपहर बाद 3:00 बजे बताया कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद मदर डेयरी की नौकरी छोड़ दी। गांव लौटकर उन्होंने किसानों और पशुपालकों को डेयरी व्यवसाय से जोड़ने का अभियान शुरू किया।