बीकानेर: जेएनवीसी क्षेत्र के सूने मकान में लाखों की चोरी, चोरों ने दो लाख नकद व जेवरात ले उड़े, सीसीटीवी वीडियो वायरल
बीकानेर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोर लाखों रुपये के जेवरात और दो लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्वर्ण जयंती अशोक नगर, जयपुर रोड निवासी सुरेश भार्गव ने रिपोर्ट में बताया कि 23 जून की रात उनके मकान में चोरी हुई। अगले दिन सुबह पड़ोसी से सूचना मिलने पर घटना का पता चला, जिसके बाद पुलिस