शहपुरा नगर के दीदी कैफे में गैस सिलेंडर की पाइप लीक होने से आग लग गई और अफरा तफरी का माहौल बन गया । प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर लगभग 12:30 बजे अचानक गैस सिलेंडर की पाइप लीक हो गई और आग लग गई तत्काल दमकल वाहन को सूचना दी गई और दमकल वाहन की मदद से आग पर काबू पाया गया ।