सराफा व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर सीएसपी सतना ने ली बैठक, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश-
सतना,शहर में सराफा व्यापारियों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सीएसपी सतना द्वारा थाना प्रभारी कोलगवां,सिटी कोतवाली एवं सिविल लाइन सतना की उपस्थिति में सराफा व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सराफा व्यापारियों से उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा की गई। सीएसपी महोदय ने व्यापारियों को अपनी दुकानों में उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की समझाइश दी। बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिस एवं व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सराफा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा अपराधों की रोकथाम करना ।
Raghurajnagar Nagareey, Satna | Nov 16, 2026