
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत कुड़ीला स्थित बावड़ी को किया पुनर्जीवित - बावड़ी पुनर्जीवित करने का संकल्प पूर्ण होने पर ग्रामीणजनों ने दीप जलाकर मनाया बावड़ी उत्सव - कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम कुड़ीला में बावड़ी उत्सव एवं जल संरक्षण जागरूकता वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने सबसे पहले बावड़ी की सफाई की तथा पौधारोपण किया। तत्पश्चात बावड़ी उत्सव में बावड़ी का पूजन आरती के बाद दीपकों से सजाया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों को जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन तथा पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जल संकट की वर्तमान स्थिति एवं उसके समाधान हेतु सामुदायिक सहभागिता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया। साथ ही बावड़ियों, कुओं एवं अन्य जल स्रोतों की नियमित साफ-सफाई एवं संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने जल संरक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग देने तथा अपने गांव के जल स्रोतों को सुरक्षित एवं स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण संबंधी सुझावों एवं विचारों का आदान-प्रदान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक मनीष कुमार सोनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्राम के सोनूराजा, गणेश लोधी, रविन्द्र प्रजापति मनीराम कुशवाहा रुद्र प्रताप, वेद प्रताप, पलक शर्मा, वीरू शर्मा बिट्टू शर्मा, जुझारसिंह, रामेश्वर लोधी, भोलेराजा वरिष्ठजन, युवा एवं अन्य ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की आवश्यकता पर बल दिया तथा अभियान को सफल बनाने हेतु अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। अंत में उपस्थित श्री अरुण प्रताप सिंह अध्यक्ष श्री सचिव भागचंद लोधी सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। ज्ञातव्य है कि जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत की म.प्र. जन अभियान परिषद संभाग समन्वयक दिनेश कुमार उमरैया और जिला समन्वयक डॉ सुनील कटियार, नवांकुर संस्था और ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सदस्यों द्वारा वर्ष 2025 में ग्राम पंचायत कुड़ीला स्थित बावड़ी को पुनर्जीवित करने का संकल्प लिया गया। सभी के द्वारा श्रमदान करते हुये बावड़ी पुनर्जीवित करने का संकल्प 2026 में पूर्ण होने पर उत्साहपूर्वक बावड़ी उत्सव मनाया गया। Jansampark Madhya Pradesh Collector Tikamgarh #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh
Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jun 10, 2026

#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान के तहत ग्राम #सावन में वृहद #जल_कलश_यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में मुख्य अतिथि राज्यसभा स...
Neemuch, Madhya Pradesh | May 25, 2026

#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान के अंतर्गत #गंगा_दशमी पर्व के अवसर पर जिले भर में जल संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़ी विभिन्न गतिविधि...
Chhindwara, Madhya Pradesh | May 25, 2026

जल गंगा संवर्धन अभियान जिला-राजगढ़ @JansamparkMP #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान https://t.co/DqnuphkrUx
Rajgarh, Madhya Pradesh | May 20, 2026

सुतीक्ष्ण मुनि आश्रम मे आयोजित #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान में शामिल हुए कमिश्नर रीवा श्री बीएस जामोद। #JansamparkMP CM Ma...
Satna, Madhya Pradesh | May 16, 2026