गुन्नौर: कस्बा गुन्नौर के नेहरू चौक पर नशे में धुत युवक ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से की अभद्रता, वीडियो हुआ वायरल
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के आगरा मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर स्थित कस्बा गुन्नौर के नेहरू चौक पर मंगलवार रात करीब 9 बजे ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से एक युवक ने डंडा छीन लिया और जमकर हंगामा किया।इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक होमगार्ड से डंडा छीनकर हंगामा करते हुए और धक्का मुक्की करते हुए दिखाई दे रहा है।