🏥 “टीबी हारेगा, वैशाली जीतेगा!”
जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक में टीबी उन्मूलन अभियान और नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की प्रगति पर विशेष जोर दिया गया। कम प्रदर्शन वाले क्षेत्रों में मिशन मोड में कार्य करने तथा 15 जुलाई तक निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
👶 हर पात्र बच्चे का समय पर टीकाकरण
🔬 टीबी की निःशुल्क जांच एवं उपचार
💰 निक्षय पोषण योजना के तहत मरीजों को ₹1000 प्रतिमाह सहायता
यदि किसी व्यक्ति को 2 सप्ताह से अधिक खांसी, लगातार बुखार, वजन में कमी या रात में अधिक पसीना आने की शिकायत हो, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं।
स्वस्थ वैशाली • सशक्त वैशाली • टीबी मुक्त वैशाली
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Health Department
#TBMuktBharat #TBFreeVaishali #HealthForAll #Immunization #PublicHealth #TeamVaishali
37 views | Vaishali, Bihar | Jun 23, 2026