सदर: बीएचयू में चिकित्सा अधीक्षक की नियुक्ति को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन, चयन प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग
वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में सर सुंदरलाल चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक (मेडिकल सुपरिंटेंडेंट) पद की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। कथित अनियमितताओं और चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता के अभाव का आरोप लगाते हुए बुधवार को छात्र-छात्राओं ने कुलपति आवास पर प्रदर्शन किया।