किकराली में विधायक विनोद गोठवाल का स्वागत-अभिनंदन, कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में की मतदान की अपील
नोहर। निकटवर्ती ग्राम किकराली में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धर्मपाल गोदारा के निवास पर पीलीबंगा विधायक विनोद गोठवाल का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान पंचायत राज चुनाव को लेकर राजनीतिक चर्चा हुई।
विधायक विनोद गोठवाल ने जोन नंबर 21 से कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गोदारा तथा ग्राम पंचायत किकराली से सरपंच पद की उम्मीदवार कमला गोदारा के समर्थन में मतदान की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों से प्रत्याशियों के पक्ष में जनसंपर्क कर अधिक से अधिक मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर धर्मपाल गोदारा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
Nohar, Hanumangarh | Nov 1, 2026