भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में अवैध ई-फार्मेसी और नई दवा संबंधी अधिसूचनाओं के विरोध में 20 मई को 24 घंटे बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर
अवैध ई-फार्मेसी और नई दवा संबंधी अधिसूचनाओं के विरोध में भीलवाड़ा सहित पूरे राजस्थान में बुधवार, 20 मई को दवा विक्रेताओं ने बंद का ऐलान किया है। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (एआईओसीडी) और राजस्थान केमिस्ट एलायंस (आरसीए) के आह्वान पर जिले की सभी थोक एवं रिटेल मेडिकल दुकानें 24 घंटे के लिए पूर्णत: बंद रहेंगी।