खैरलांजी: ग्राम डोंगर गांव में नेत्र जांच शिविर से हजारों लोगों को मिला लाभ, चिन्हित मरीज़ जबलपुर भेजे गए
ग्राम डोंगर गांव में आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में क्षेत्र के हजारों लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां प्रदान की गईं। जांच के दौरान मोतियाबिंद एवं अन्य नेत्र रोगों से पीड़ित चिन्हित मरीजों को बेहतर उपचार एवं ऑपरेशन के लिए शनिवार लगभग शाम 4 बजे जबलपुर रवाना किया गया