सदर: प्रयागराज: वकील हत्याकांड के मुख्य आरोपी के घर में चोरी, नकदी और जेवरात हुए गायब
Sadar, Allahabad | Nov 9, 2026
प्रयागराज में अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव हत्याकांड में सोमवार को एक नया घटनाक्रम सामने आया। मामले के मुख्य आरोपी देवेंद्र नाथ मिश्रा के चांदपुर सलोरी स्थित मकान में चोरी होने की खबर से हड़कंप मच गया। घर के बगल में रहने वाले देवेंद्र के रिश्तेदारों ने पुलिस को सूचना दी कि मकान में चोरी हुई है। सूचना पर डायल 112 और कर्नलगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।