फिरोज़ाबाद: गांव अंगदपुर में ईंट भट्ठे पर एक किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
फ़िरोज़ाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव अंगदपुर स्थिति चाचा के ईट भट्टा पर शिवानी नामक किशोरी की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली हैं। मृतका के परिजनों की माने तो परिवार के लोग बाजार सामान खरीदने गए थे। इसी दौरान किशोरी फांसी लगाकर सुसाइट किया हैं। घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका हैं। पुलिस नें शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।