फिरोज़ाबाद: ₹1100 के बिल को लेकर मीटर उखाड़ने के दौरान सदमे से बेहोश हुई महिला की मौत, नगला करन सिंह भोले बाबा चौक की घटना
थाना उत्तर क्षेत्र नगला करन सिंह, भोले बाबा चौक पर शनिवार सुबह 1100 रुपये के बिजली बकाया को लेकर ऐसा दर्दनाक मंजर सामने आया जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। स्थानीय निवासी प्रेमलता उर्फ रानी जाटव (विधवा) महिला के बिजली विभाग से तीन लोग पहुंचे और बिजली चोरी का आरोप लगाते हुए मीटर उखाड़ने लगे। सदमे में महिला बेहोश हुई इलाज के दौरान मौत हो गई।