कुलपहाड़: केंथोरा गांव में भीषण आग से कई किसानों को हुआ भारी नुकसान
केंथोरा गांव में अज्ञात कारणों के चलते खेतों में अचानक आग लग गई, जिससे कई किसानों की फसल और पराली जलकर राख हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि खेतों में रखे पाइप, सूखी पराली और आसपास के पेड़ भी इसकी चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। किसानों का कहना है कि इस आगजनी में उन्हें हजारों रुपये का नुकसान