इटारसी: न्यास कॉलोनी में पानी की कमी से जूझ रहे लोगों के लिए नगरपालिका अध्यक्ष ने किया ट्यूबवेल का निरीक्षण, दिए निर्देश
इटारसी के न्यास कॉलोनी स्थित ट्यूबवेल में पानी की समस्या से क्षेत्र में सुबह करीब 8:00 बजे हड़कंप मच गया इसके बाद स्थानीय लोगों ने इटारसी नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे को इसकी सूचना दी मौके पर पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष ने ट्यूबवेल का निरीक्षण किया एवं स्थानीय लोगों से चर्चा कर नगर पालिका कर्मचारी को उचित कार्य करने के निर्देश दिए ।