पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, लालू यादव के बयान से महादलित समाज के लोग आहत हुए हैं
बिहार के पूर्व CM लालू यादव के द्वारा केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर जातीय टिप्पणी करने पर अब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी अपना बयान दिया है। शुक्रवार को शाम 4:00 बजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि लालू यादव के इस तरह के बयान से महादलित समाज के लोग आहत हुए हैं। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि किसी पर भी जातीय टिप्पणी करना उचित नहीं है।