पटना ग्रामीण: खांजेकला थाना क्षेत्र से चोर हुआ गिरफ्तार, पूर्व में भी रहा है आपराधिक इतिहास
खांजेकला थाना अंतर्गत मच्छरहट्टा बाजार स्थित एक दुकान से अज्ञात चोर के द्वारा मोबाइल की चोरी 23 सितंबर को की गई थी। इस संबंध में खांजेकला थाना अध्यक्ष ने शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी है कि मोबाइल चोरी करने वाले चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार चोर की पहचान मोहम्मद चांद के रूप में हुई है।