पटना ग्रामीण: हत्या की धमकी के आरोप में भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के खिलाफ कदमकुआं थाने में लिखित शिकायत दर्ज
भोजपुरी एक्टर पवन सिंह एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं। पटना के कदमकुआं थाना में पवन सिंह के खिलाफ हत्या की धमकी देने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। घटना 23 सितंबर रात साढ़े 9 बजे की है। महिला यू-ट्यूबर बबीता मिश्रा ने पवन सिंह पर जान से मारने का धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।