पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, किसी को भी किसी भी राज्य में काम करने की आजादी है
बंगाल में बिहार के युवकों के साथ मारपीट मामले में सियासत तेज हो गई है। शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने इस मामले को लेकर अपना बयान देते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को किसी भी स्टेट में नौकरी करने या काम करने की आजादी है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले को बंगाल पुलिस को मुस्तादी से देखना चाहिए।