मुंगेर: गंगा पथ निर्माण की तैयारी तेज, डीएम ने विभिन्न घाटों से अलाइनमेंट का किया निरीक्षण
Munger, Munger | May 18, 2026 जिले में बहुप्रतीक्षित गंगा पथ निर्माण परियोजना को लेकर प्रशासनिक स्तर पर बड़ी पहल शुरू हो गई है। सोमवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने पटना से आई गंगा पथ निर्माण टीम के अधिकारियों के साथ चिन्हित अलाइनमेंट का विभिन्न गंगा घाटों से स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हेरू दियारा से कर्बला, दोमंठा घाट, कंकर घाट, बेलन बाजार घाट, सोझी घाट, बबुआ घाट