गुरुग्राम: ज़िले के सिग्नेचर सोसायटी में एक इंजीनियर ने ज़हरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या, रोहतक का रहने वाला था मृतक
गुरुग्राम के सिग्नेचर सोसायटी में इंजीनियर ने जहरीला पदार्थ निगल अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसकी पत्नी ने बताया कि जब उसने कमरे के अंदर प्रवेश किया तो उसका पति ध्रुव कालिया अचेत अवस्था में मिला। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।