गुरुग्राम: जिले में 25 मई को मतदान से 48 घंटे पहले और 4 जून को मतगणना के दिन बंद रहेगी शराब की दुकानें, जिलाधीश ने जारी किए आदेश
जिलाधीश एवं DC निशांत कुमार यादव ने छठे चरण के तहत जिला में 25मई को होने वाले मतदान व 4जून को मतगणना की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला में शराब की दुकानें बंद रखने बारे आदेश जारी किए हैं। जिलाधीश ने जारी आदेशों में कहा है।25 मई को मतदान से 48घण्टे पूर्व यानी 23 मई की शाम 6बजे से 25की शाम 6बजे तक जिला में शराब की दुकानें बंद रहेंगी।