गुरुग्राम: पुलिस को देख भगौडे़ ने दूसरी मंजिल से लगाई छलांग,अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
अदालत ने आरोपी मोहम्मद नजर निवासी जावेद कॉलोनी सोहना को भगौड़ा घोषित किया हुआ था।कोर्ट के आदेश मिलने के बाद शनिवार को पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए जावेद कॉलोनी में उसके घर पर पहुंची।शाम को पौने छह बजे के लगभग थाना रोजकामेव जिला से मुख्य सिपाही नरबीर व मुख्य सिपाही राकेश अपनी पुलिस टीम के साथ पहुंचे।पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने गई तो दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी