गुरुग्राम: गुरुग्राम-फूड सेफ्टी विभाग और सीएम फ्लाइंग ने रेस्टोरेंट में की रेड।
सीएम फ्लाइंग ने फूड सेफ्टी विभाग के साथ मिलकर सेक्टर 29 के एक नामी रेस्टोरेंट पर रेड की है। टीम ने यहां से सड़े हुए पनीर और हरी चटनी के सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे हैं। फूड सेफ्टी ऑफिसर रमेश चौहान की माने तो सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि सेक्टर 29 के कुछ रेस्टोरेंट में बेहद अनहाइजीनिक तरीके से खाना बनाकर ग्राहकों को परोसा जाता है।