रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र में बाइक चोरी गैंग के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बिहार में बेचने की थी योजना: एडिशनल SP
सोनभद्र जिले में चोपन और बीजपुर थाने की पुलिस ने बाइक चोरी गैंग के 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी निशानदेही पर 8 चोरी की बाइक बरामद किया है रविवार दोपहर 2 बजे एडिशनल SP अनिल कुमार ने चुर्क पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों आरोपी चोरी की गई बाइकों को बिहार में बेचने की योजना बना रहे थे।