कानपुर देहात में बुजुर्ग महिला के साथ कथित दुष्कर्म का आरोपी विष्णु हवासपुर से गिरफ्तार
मंगलपुर पुलिस ने दबोचा, विधिक कार्रवाई जारी
कानपुर देहात। मंगलपुर थाना क्षेत्र में घर के बरामदे में छप्पर के नीचे चारपाई पर सो रही बुजुर्ग महिला के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हवासपुर चौराहे से गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र निवासी महिला ने मंगलपुर पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 28 अगस्त की रात वह अपने घर के बरामदे में छप्पर के नीचे चारपाई पर सो रही थी। इसी दौरान गांव का विष्णु प्रताप उर्फ छोटे वहां पहुंचा और कथित तौर पर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसका गला पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली एक महिला के जागने पर उसने आरोपी को ललकारा तब आरोपी मौके से फरार हो गया
Derapur, Kanpur Dehat | Sep 9, 2026