जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस में एफएलसी की तैयारियों का लिया जायजा*
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के दिए निर्देश
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस में निरीक्षण कर फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) की तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने एफएलसी के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की तथा वेयरहाउस में उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि ईवीएम एवं अन्य निर्वाचन सामग्री के रख-रखाव और एफएलसी से संबंधित सभी कार्य भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों एवं प्रोटोकॉल के अनुरूप किए जाएं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था तथा सीसीटीवी के माध्यम से हो रही निगरानी का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि ईवीएम/वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो तथा निगरानी व्यवस्था निरंतर प्रभावी बनी रहे।
उन्होंने कहा कि एफएलसी निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है। इसलिए इससे जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करते हुए प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित और भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी भू0/अ0 अरूण कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर/सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार, डिप्टी कलेक्टर पूर्वा शर्मा एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
सौजन्य से सूचना विभाग गौतमबुद्धनगर।