गोरखपुर: गुलरिहा पुलिस ने दो शातिर अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा किया दर्ज
गैंग बनाकर लूट डकैती और चोरी जैसे अपराध को करने वाले गैंग के दो सदस्य पवन साहनी और लक्ष्मण निषाद के खिलाफ गुलरिया पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अपराध से यह धन अर्जित कर मौज मस्ती करते थे और समाज में खुलेआम घूम रहे थे। अपराध से अर्जित उनकी संपत्तियों का बुरा भी जुटाया जा रहा है।