गोरखपुर: भीषण गर्मी की वजह से जिले के सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या हुई कम
जिले में जैसे-जैसे तापमान बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे सरकारी स्कूल में छात्रों की संख्या घटती चली जा रही है। भीषण गर्मी, लू का असर अब सरकारी स्कूलों के कक्षाओं में दिखने लगा है। 50% से ज्यादा छात्र अनुपस्थित रह रहे हैं। हालांकि जिला प्रशासन ने विद्यालयों के समय में बदलाव किया है 7:30 से 12:30 बजे तक ही विद्यालय खोले जा सकते हैं।