गोरखपुर: विष्णु मंदिर के पास नगर निगम की प्रवर्तन दल टीम ने प्रतिबंधित पार्टी को पकड़ा, किया जब्त
प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ आज नगर निगम की प्रवर्तन दल टीम ने अभियान चलाया। विष्णु मंदिर के पास से एक दुकान से 3 किलो 400 ग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन को पकड़ा और उसे जब्त किया। दुकानदार पर जुर्माने की कार्रवाई करते हुए उनसे जुर्माना भी वसूला गया और साथ ही भविष्य में दोबारा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग न करने की हिदायत दी गई।