कोंडागांव: ITBP 29वीं वाहिनी ने कोंडागांव में स्कूली बच्चों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा, बच्चों को आधुनिक हथियारों से कराया रूबरू
भारत तिब्बत सीमा पुलिस की 29वीं वाहिनी ने 14 अगस्त को कोंडागांव में हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में स्थानीय स्कूली बच्चों, शिक्षकों और आईटीबीपी के जवानों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए और उन्हें अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।