संडीला: कछौना पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को किया गिरफ्तार, युवक की टक्कर मारने से हुई थी मौत
Sandila, Hardoi | Apr 28, 2026 27 अप्रैल को अनित कुमार निवासी ग्राम निर्मलपुर थाना कछौना ने पुलिस को तहरीर दी थी कि अभियुक्त पुष्पेन्द्र कुमार निवासी ग्राम फार्मखेडा थाना कछौना द्वारा ट्रैक्टर से मेरे भाई अनूप को टक्कर मार कर घायल कर दिया, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। इस संबंध में थाना कछौना पर पुष्पेन्द्र पर पंजीकृत किया गया था ।