**एक पीढ़ी गुजर गई, दूसरी भी सड़क की राह देख रही, ग्रामीणों ने दी वोट बहिष्कार की चेतावनी**
**प्रयागराज यमुनानगर | कौंधियारा से खबर।**
कौंधियारा। ग्राम सभा नौगवां सलैया की पटेल बस्ती में करीब एक किलोमीटर सड़क का निर्माण न होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से सड़क की मांग की जा रही है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। बरसात में कीचड़ और खराब रास्ते से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने सांसद, विधायक और संबंधित अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो आगामी चुनाव में **“सड़क नहीं तो वोट नहीं”** के तहत मतदान बहिष्कार पर विचार करेंगे। इस दौरान 95 वर्षीय गोमती प्रसाद पटेल, विजय कुमार पटेल, राजेंद्र प्रसाद, नंदलाल पटेल, अशर्फीलाल, लक्ष्मण प्रसाद, अर्जुन प्रसाद, महीमा पटेल, पूजा पटेल, कोमल पटेल, सुशीला देवी और मंजू देवी सहित कई ग्रामीणों ने आवाज उठाई।
Bara, Allahabad | Oct 16, 2026