करछना: तिहैता कला गांव में अज्ञात कारणों से कच्चे मकान में लगी आग घर के अंदर रखा लाखों का सामान जलकर हुआ राख
प्रयागराज के यमुना पार विकासखंड कौंधियारा अंतर्गत तिहैता गांव में अज्ञात कारणों से कच्चे मकान में भीषण आग लग गई जब तक आग पर काबू पाया जाता घर के अंदर रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया,पीड़ित व्यक्ति द्वारा बताया गया कि करीब ₹4 लाख़ का सामान जलकर राख हुआ है मौके पर राजस्व विभाग की टीम द्वारा जांच पड़ताल कर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया गया है।