करछना: तहसील परिसर करछना में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर आई 125 से अधिक शिकायतें, एक भी शिकायती पत्र का नहीं हुआ समाधान
करछना तहसील परिसर में नायब तहसीलदार संतोष यादव की अगुवाई में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों द्वारा विभिन्न समस्याओं से संबंधित 125 से अधिक शिकायतें दर्ज कराई गई लेकिन समाधान दिवस जैसे मौके पर एक भी शिकायती पत्र का समाधान नहीं किया जा सका। इससे क्षेत्र से आने वाले फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ा।