करछना: गोंदाही गांव में कच्चे मकान में अज्ञात कारणों से लगी आग, नगद रुपया सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर हुआ राख
संगम नगरी प्रयागराज के यमुना पार विकासखंड कौंधियारा अंतर्गत बड़गोहना कला गांव के गोंदाही मजरा में आज शनिवार को कच्चे मकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई, आग लगने की घटना से घर के अंदर रखा नगद रुपया सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया ग्रामीणों द्वारा कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया गया लेकिन तब तक गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो चुका था।