करछना: कटका बाजार से मोबाइल फोन चोरी कर भाग रहे युवक को लोगों ने दौड़कर पकड़ा, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा
करछना क्षेत्र के कटका बाजार में शनिवार को उस समय लोगों में अफरा तफरी मच गई जब एक युवक मोबाइल फोन चोरी कर भागने लगा। मझुआ गांव निवासी एक सब्जी व्यवसायी सब्जी बेचने के लिए कटका बाजार आया हुआ था। उसी दरमियान 5:30 बजे के करीब एक युवक सब्जी व्यवसायी के पास पहुंचा और पास में रखा मोबाइल फोन चुराकर भागने लगा। लोगों ने आरोपी को पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया।