रामपुर: बुधवार को जुम्मा कॉलोनी में 11,000 वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से किशोर घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Apr 2, 2025 बुधवार को रात 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार पक्का बाग निवासी जुनैद का 15 वर्षिय बेटा अमान अपनी नानी के घर जुम्मा कॉलोनी गया हुआ था। नाना के साथ छत पर खड़ा था। तभी तार से बंधी पतंग उसपर गिर गई। नज़दीक ही ग्यारह हजार लाइन के तार थे जिससे पतंग का तार टकरा गया। करंट की चपेट में आने से किशोर घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।