रामपुर: थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Rampur, Rampur | Apr 2, 2025 बुधवार को रात 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चिकना निवासी अतर सिंह 9 मार्च को रात करीब 8:30 बजे घर से ड्यूटी पर जा रहे थे। तभी ग्राम शादी की मंडयान में पीछे से तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में घायल व्यक्ति की 31 मार्च को इलाज के दौरान मौत हो गई मृतक के बेटे की तहरीर पर आरोपी चालक के विरुद्ध थाना सिविल लाइंस में एफआईआर दर्ज कराई गई है