मानिकपुर: चित्रकूट में स्मार्ट मीटर के बढ़े बिलों पर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, SDO दफ्तर के सामने किया हंगामा
चित्रकूट में मंगलवार दोपहर 1 बजे उपभोक्ताओं ने, स्मार्ट मीटर से बढ़े बिजली बिलों के खिलाफ विद्युत उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। लोगों ने नारेबाजी कर बिल कम करने की मांग की। उपभोक्ताओं का कहना है कि 200-400 का बिल अब 800-1000 हो गया। मजदूर वर्ग परेशान है। एडवांस जमा के बावजूद रकम गायब होने की भी शिकायत सामने आई।