वाराणसी में कांग्रेस ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रहे शामिल
Sadar, Varanasi | Mar 16, 2025 सुंदरपुर स्थित रामनाथ चौधरी शोध संस्थान में जिला महानगर वाराणसी कांग्रेस परिवार द्वारा होली मिलन कार्यक्रम आहुत हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रहे। अजय राय गुलाब की पंखुड़ियों संग कांग्रेसजनों संग स्नेह बांटे। कांग्रेसजन एक दूसरे से गले मिलकर अबीर गुलाल लगा एक दूसरे को रंगों के पर्व होली की शुभकामनाएं दी