गुन्नौर: गांव नूरपुर निवासी युवक ने बरात में हुए विवाद के बाद कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली
बबराला थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी लोकेश कुमार बुधवार को गांव के ही प्रेमपाल के बेटे गोविंद की बरात में शामिल होने गया था। बारात हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में गई थी। जहां किसी बात को लेकर लोकेश कुमार का गांव के ही एक युवक से विवाद हो गया था। परिजनों के अनुसार विवाद के बाद लोकेश कुमार घर लौट आया। गुरुवार सुबह फंदे से लटका हुआ मिला।