ऊन: चौसाना क्षेत्र के नाई नगला के जंगलों में गेहूं की फसल जलाने के आरोप में 3 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
Un, Shamli | Apr 19, 2026 रविवार की दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के मुताबिक सहारनपुर के गांव धानवा निवासी आरिफ हुसैन ने झिंझाना थाने पर शिकायत करते हुए बताया कि उसके खेत चौसना पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव नाई नगला क्षेत्र में स्थित है। शिकायतकर्ता ने अपने गांव के ही वकील, तालिब और मुस्तकीम पर रंजिश के चलते 16 अप्रैल को गेहूं की फसल में आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।