इगलास: इगलास गौण्डा पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ हिस्ट्रीशीटर आशीष उर्फ भीमा को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Iglas, Aligarh | Oct 7, 2026 इगलास थाना गौण्डा पुलिस बड़ी कार्रवाई, ग्राम चामड़ निवासी आशीष उर्फ भीमा को एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ दबोचा, तीन मुकदमे पहले से दर्ज है। पुलिस टीम ने अभियुक्त आशीष उर्फ भीमा पुत्र ओमवीर निवासी ग्राम चामड़ थाना गौण्डा अलीगढ़ को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। तलाशी में उसके पास से एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं।