भीलवाड़ा: गुवारड़ी में युवक की संदिग्ध मौत, शरीर पर मिले जलने के निशान
मंगरोप थाना क्षेत्र के गुवारड़ी गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के शरीर पर जगह-जगह जलने के निशान मिलने से मामला संदिग्ध माना जा रहा है। ड्यूटी डॉक्टर की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाते हुए संबंधित थाने को सूचना दी।