लोहरदगा: जिंगी रोड पर क्रशर प्लांट के पास स्कूटी सवार युवकों ने बाइक को टक्कर मारी, बाइक सवार की मौत, कल होगा पोस्टमार्टम
कुडू थाना क्षेत्र के जिलिंग गांव निवासी स्वर्गीय किशुन साहू का 53 वर्षीय पुत्र बसंत साहू कुडू थाना क्षेत्र के जिंगी बाजार से अपनी मोटरसाइकिल से वापस अपने घर जिलिंग लौट रहा था। इसी बीच कुडू की तरफ से जिंगी की तरफ एक स्कूटी में सवार होकर दो युवक तेजी से जिंगी की तरफ जा रहे थे। जांचोउपरांत चिकित्सकों ने मंगलवार देर शाम 9:00 बजे मृत घोषित कर दिया।