लोहरदगा: समाहरणालय मैदान में पेंशनरों की आमसभा, केंद्र सरकार की नीति के विरोध में 23 जून को पीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन
लोहरदगा में झारखंड राज्य पेंशनर समाज द्वारा केंद्र सरकार की पेंशनरों के बीच असमानता बढ़ाने वाली नीति के विरोध में मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे समाहरणालय मैदान में आमसभा का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा लिए गए ऐसे निर्णय के खिलाफ अपनी आपत्ति व्यक्त करना था, जो पेंशनरों के बीच समानता के बजाय भेदभाव को बढ़ावा देता है।